बिजनौर, जनवरी 27 -- क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी एक दर्जन से अधिक पीड़ितों ने अपने ही गांव के व्यक्ति के विरुद्ध बिजनौर में एक कमेटी बनाकर उनकी लाखो रुपये की रकम हड़पने की एसपी के आदेश पर रिपार्ट लिखाई है। गांव आजमपुर निवासी रोहिताश सिंह,राधा देवी, शोभा रानी, ढाल गोपाल, डब्लू, राहुल, आयुष, कोमल, गोविंद, यशपाल, गजेंद्र व पुखराज आदि एक दर्जन से अधिक ग्रमीणों ने अपने गांव आजमपुर निवासी शादाब पुत्र बाबू खां के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उसने लगभग सात आठ वर्ष पूर्व बिजनौर शहर के नवाब का हाता मे एक कमैटी यूनाईटेड स्क्योर निधि इंडिया लिमिटेड के नाम से एक कम्पनी चला रखी थी। इस कम्पनी मे गांव के कई व्यक्तियो द्वारा अपने खाते खोले थे।पीड़ितों का आरोप है कि उनके कई लाख रूपये की धनराशि आरोपी के पास जमा है। वह लोग शादाब के पास...