कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। रायपुरवा में बाहरी लड़कों के कमेंट का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपितों ने युवक के घर पर पथराव व फायरिंग कर दी। घटना के दौरान हुए पथराव से युवक की पत्नी घायल हो गई। इलाके में दहशत फैलाने के लिए आरोपित असलहा लहरा धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर एसीपी अनवरगंज अभिषेक कुमार राहुल सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। रायपुरवा स्थित बंसतलाल का हाता निवासी नरेश सोनकर के अनुसार, कुछ दिनों पहले इलाके में स्थित एक शादी समारोह में उन्हें एक पायल पड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने वापस कर दिया। इसके बावजूद इलाके का आयुष बाल्मीकि साथियों के साथ उस पर कमेंट कर रहा था। आरोपित आयुष के साथ अन्य युवक भी हाते में आते थे और महिलाओं पर कमेंट करते थे। इसका विरोध करने पर मंगलवार शाम...