लखनऊ, फरवरी 2 -- ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मलिहाबाद ब्लॉक की भदेसरमऊ ग्राम पंचायत की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्य का बेमियादी धरना जारी है। महिला प्रधान बीते 13 दिनों से मलिहाबाद तहसील में अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी हैं। ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी और इनके पति संतोष मौर्या ने आरोप लगाया कि राजस्व, पंचायतीराज, जल निगम, विद्युत, ग्राम्य विकास, पीडब्लूडी जैसे विभाग विकास कार्य कराये जाने की एवज में कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन न देने पर विभागों के जिम्मेदार विकास कार्यों में लगातार रोड़ा लगाते हैं। प्रधान विजयलक्ष्मी ने बताया कि गांव को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए उन्होंने यह मुहिम शुरू की है। जब तक उनकी शिकायतों पर प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, धरना जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.