कोटद्वार, नवम्बर 30 -- कोटद्वार निवासी देव्याक्षी देवरानी ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया है। शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड में देव्याक्षी को सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। परेड में देव्याक्षी देवरानी ने एक प्लाटून का नेतृत्व भी किया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। देव्याक्षी के पिता लक्ष्मीविलास देवरानी राइंका पाली लंगूर में हिंदी के शिक्षक तथा माता संगीता देवरानी गृहिणी हैं। देव्याक्षी की सफलता पर उसके परिवार में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...