गिरडीह, फरवरी 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में लगभग 220 (दो सौ बीस) डीलरों ने राज्य सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। डीलरों का कहना है कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें बिना कमीशन के काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डीलरों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण विभाग न केवल डीलरों की मांग की पूरी तरह से उपेक्षा कर रहा है बल्कि प्रशासनिक दबाव बनाकर बिना कमीशन के काम करा रहा है। कोरोना काल अवधि की बकाया राशि भी राज्य सरकार द्वारा नहीं दी गई है। जमुआ फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशयन के पूर्व प्रखंड सचिव मो. निजामउद्दीन ने कहा कि इससे पीडीएस डीलर पूरी तरह से आहत है। कहा कि कमीशन के बारे में विभागीय मंत्री और सरकार के सचिव को ज्ञापन सौंपकर इस ओर ध्यान दिलाया गया। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं हुई। उ...