घाटशिला, जनवरी 5 -- पोटका,संवाददाता। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार संघ, पोटका की ओर से सोमवार को गुड़ा नदी तट पर 'वनभोज सह मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनवर अली ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी निकीता बाला ने डीलरों को संबोधित करते हुए कहा, पीडीएस सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है और डीलर इसकी प्रमुख कड़ी हैं। आप सभी के सहयोग से ही पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न मिल पा रहा है। उन्होंने नवंबर-दिसंबर 2025 में हुए संतोषजनक वितरण की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि विभाग के नियमों का पालन करते हुए नए वर्ष में भी सुचारू रूप से वितरण जारी रखें। बैठक के दौरान डीलरों ने अपनी लंबित समस्याओं को साझा किया और राज्य सरकार से मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की...