अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- सद्दरपुर, संवाददाता। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में बन रहे बरात घर को लेकर सभासद प्रतिनिधि व ठेकेदार प्रतिनिधि के बीच कमीशन का विवाद इब्राहिमपुर थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत किया है। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के अम्बेडकरनगर वार्ड में बरात घर का निर्माण ठेकेदार राम अचल निवासी मोहल्ला गांधीनगर इल्तिफातगंज थाना इब्राहिमपुर द्वारा कराया जा रहा है। बरात घर के निर्माण कार्य की देखरेख ठेकेदार के पुत्र वीरेन्द्र कुमार करते हैं। आरोप है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार द्वारा वीरेन्द्र कुमार से कुछ धनराशि कमीशन के रुप में मांगी गयी थी, जिसे न देने पर सभासद प्रतिनिधि द्वारा निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.