आगरा, फरवरी 9 -- अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह व डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने महाशिवरात्रि पर्व, रमजान माह व यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में दिशा निर्देश दिए हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा नदी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए नदी में बेरीकेडिंग व खतरा के चिन्ह लगाने के लिए कहा है। कांवड़ मेला के दौरान गंगा घाट पर गोताखोर व पीएसी की फ्लड की भी तैनाती करने के लिए कहा है। सोमवार को बैठक के दौरान मंडलायुक्त व डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायर्वजन लागू कर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए। कांवड़ियों के लिए एकल मार्गीय व्यवस्था करने के साथ ही संबंधित विभागों को सड़को पर गढ्ढो की मरम्मत व विधुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.