कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के बागी पार्षदों की शिकायत पर तहसीलदार और नायब तहसील की टीम शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर बंगले के पास बनी जमीन की जांच करने पहुंची। मौके पर ओपन जिम, कई जानवर बंधे होने के साथ ही कब्जा पाया गया। लोगों ने जगह उद्योग विभाग की बताई जिस पर जमीन के मालिकाना हक को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम फाइनेंस ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है। वह जमीन के मालिकाना हक की पूरी जानकारी तीन दिन में देगी। बागी पार्षदों ने दबंग भूमाफिया द्वारा ताकत के जोर पर कब्जा करके निर्माण कराए जाने की शिकायत की थी। अवैध तरीके से इंटलॉकिंग बिछाई गई हैं। लाइटों के पोल लगाए गए हैं। सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। ओपन जिन के साथ एक भवन का भी निर्माण कराया गया है। जनता के पैसे को प्रभावशाली लोगों से मिलीभगत करके ...