वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम रविवार की शाम अचानक पिंडरा ब्लॉक के रसूलपुर गांव पहुंचे। वहां पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, फॉर्मर रजिस्ट्री, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों की स्थिति जांची। ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों से सुविधाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। मंडलायुक्त ने अन्नपूर्णा भवन, बारातघर का भी निरीक्षण किया। मलिन बस्ती में सुविधाएं देखीं और लोगों से उनकी ज़रूरतें जानीं। इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...