बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। तहसील समाधान दिवस पर रुधौली तहसील पहुंचे कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने सुनवाई किया। यहां पर सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने शिकायतों को सुना व संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। रुधौली संवाद सूत्र के अनुसार समाधान दिवस में कुल 48 मामले आए, जिसमें आठ मामले का निस्तारण हो सका। कमिश्नर ने तहसील का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के साथ परिसर में पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों को जनता की समस्याओं को शीघ्र निपटाने व न्यायालय कार्यो में समय देने के लिए निर्देशित किया। कमिश्नर ने निर्वाचन कार्यो की समीक्षा भी किया। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम मनोज प्रकाश, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, एसडीओ विद्युत भुवनेश प्रताप सिंह, मोहन श्रीवास्तव व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.