रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंडलायुक्त दीपक रावत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में कार्य में लापरवाही मिलने पर तीन कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त रावत ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने खनन, स्टांप, खाद्य, सीलिंग आदि से संबंधित पत्रावलियों को देखा और लंबित सीलिंग वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि न्यायालयों में पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। कमिश्नर ने राजस्व अभिल...