नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- लखनऊ में गोमतीनगर के विकल्प खंड में बुधवार को वह मंजर देखकर लोग दंग रह गए, जब लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने नई बनी सड़क पर पैर से ठोकर मारा और गिट्टी मुट्ठियों में निकलने लगी। यह नजारा किसी मामूली लापरवाही का नहीं, बल्कि करोड़ों के सरकारी बजट के साथ की गई खुली खिलवाड़ का सबूत है। कमिश्नर मौके पर भड़क उठे और वहीं खड़े-खड़े ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, उसे डिबार करने और जिम्मेदार इंजीनियरों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।खुदाई, गिट्टी, बिटुमिन, सब फेल, सड़क बनते ही टूटी कमिश्नर विजय विश्वास पंत नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अधिशासी अभियन्ता अतुल मिश्रा के साथ विकल्प खंड में सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने सड़क की परत को टटोला, कई हिस्सों पर ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.