हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश विभागों में खामियां मिलने पर कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह में एक बार सभी पटलों की जांच की जाए, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने डीएम अभिषेक पांडेय के साथ जिला मुख्यालय के पटलों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त राजस्व लेखा विभाग में पहुंचे। यहां पांच वर्षों से अधिक वाली कई विवेचाएं लंबित मिलीं। इसके अलावा नगर निकायों के राज्य वित्त का पैसा एवं कई आधी-अधूरी फाइल पाई गईं। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रजिस्टर का अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.