हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। बीते दो दिन पूर्व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के जनपद निरीक्षण में अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने 13 कलक्ट्रेट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीताराम, एलबीसी अंकुर दीक्षित, करुणा देवी, आनंद कुमार, रघुवीर सहित कई 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सभी कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...