किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खगड़ा मेला की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी उसके संचालन को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त द्वारा जारी पत्रांक 10.22 के माध्यम से जिला पदाधिकारी विशाल राज से पूरे मामले में स्पष्ट स्थिति बताने को कहा गया है। मामला 12 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक निर्धारित मेला अवधि के बाद भी मेला के संचालन से जुड़ा है। इधर, 11 फरवरी को मेला अवधि समाप्त होने के बाद 10 दिन बाद भी दुकानें खुली रहना जिला प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रहा है। आयुक्त ने भी डीएम से पूछे गये स्पष्टीकरण में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा मेला अवधि समाप्त होन के बाद भी संवेदक को मेला संचालन की छूट दे दी गयी है। आयुक्त ने अब तक मेला में दुकानें खुली रहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.