नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर थाना प्रभारियों के तबादले किए। जिले के नौ प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर हुए हैं। मंगलवार सुबह इसका आदेश जारी हुआ। दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को कोतवाली सेक्टर-20 और कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को कोतवाली सेक्टर-39 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। आईटी सेल सेंट्रल नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर अमित तोमर को कोतवाली सेक्टर-58, कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप को कोतवाली फेज टू , कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को कोतवाली सेक्टर-63 और कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली दादरी का एसएचओ बनाया गया है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.