भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिला स्कूल के मैदान में विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कमिश्नरी-11 और सिविल कोर्ट-11 के बीच मैच खेला गया। सिविल कोर्ट को कमिश्नरी की टीम ने 99 रनों से शिकस्त दी। कमिश्नरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर इस मैदान पर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। सागर कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कमिश्नरी की तरफ से सागर कुमार ने 35 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली। राजीव कुमार ने 18 गेंदों में 58 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर स्कोर को 245 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल कोर्ट की शुरुआत आक्रामक रही और शुरुआती चार ओवरों में ही टीम ने 66 रन जोड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। कमिश्नरी की टीम की आक्रामक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.