वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी। दी बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने आयुक्त, अपर आयुक्त प्रथम, द्वितीय एवं प्रशासन के न्यायालयों में तैनात आउटसाइडर कर्मचारियों को हटाने की मांग की है। कमिश्नरी सभागार में एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने आठ मुद्दों पर प्रस्ताव पास किया। उन्होंने अवकाश प्राप्त टाइपिस्ट से न्यायिक आदेश की टाइपिंग न करने की मांग की है। साथ ही वर्षों से जमे और पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पेशकारों को न्यायिक कार्य से दूर करने का मुद्दा उठाया है। बैठक में पास हुए सभी प्रस्तावों के सम्बंध में आयुक्त, अपर आयुक्त के सभी कार्यालयों को अवगत करा दिया गया है। अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल पांडेय और संचालन महामंत्री जीतेंद्र कुमार पांडेय ने की। इस मौके पर रंजन कुमार सिंह, पीयूष कुमार उपाध्याय, प्रशांत सिंह आदि रहे।

ह...