नई दिल्ली, फरवरी 5 -- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने गुरुवार को अपनी टीम की गहराई पर भरोसा जताया कि वे शनिवार से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कमी नहीं खलने देंगे। कमिंस पीठ में खिंचाव के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और हेजलवुड हल्की चोट के कारण ग्रुप चरण के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। विश्व कप से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मार्श ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमने कई पहलुओं को कवर किया है। पैट और जोश के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वे तीनों प्रारूप के खिलाड़ी हैं, जिससे हम अपनी टीम में काफी गहराई बना पाए हैं और जो खिलाड़ी आए हैं, उन्होंने हमारे लिए काफी क्रिकेट खेला है।'' मार्श को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर श्रीलंकाई पिचों पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.