चंदौली, जनवरी 20 -- कमालपुर, हिसं। कमालपुर -जमुर्खा मार्ग इन दिनों झील में तब्दील हो गया है। लोगों का रास्ता चलना दुश्वार हो गया है। नाले के पानी से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। गंदे पानी से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के चलते ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर भरे पानी की वजह से बाइक, साइकिल और पैदल चलने वाले राहगीर कई बार फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे हादसों की आशंका बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.