मथुरा, अगस्त 10 -- ई चालान शुरू हो गये हैं लेकिन लोग इन पर ध्यान नहीं देते। कारण चौराहों पर सीसीटीवी, ट्रैफिक पुलिस या एआरटीओ द्वारा फोटो खींचकर चालान कर दिये जाते हैं और लोग चालान कराकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन उन्हें जमा नहीं कराते। परिणाम यह होता है कि चालान बढ़ते जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को हुआ, जब एक बाइक को रोकने पर पता चला कि लगभग बाइक कीमत के बराबर बाइक पर चालान हो चुके हैं। उस पर 1.03 लाख के चालान पेडिंग हैं। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। इस बाइक पर इटावा का नंबर है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर शनिवार दोपहर कस्बा सुरीर में इलाका पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। थानाध्यक्ष सुरीर अभय शर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी नौहझील की ओर से आ रहे पैशन बाइक सवार युवक को रोककर उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.