निज प्रतिनिधि, फरवरी 11 -- दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में मेनहोल में गिरने से 30 वर्षीय युवक बिरजू कुमार की मौत हो गई। वह बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला बिरजू कमाई के कुछ पैसे लेकर 4-5 दिनों में घर लौटने वाला था। घर पर उसकी बूढ़ी मां, जवान पत्नी और तीन मासूम बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मगर मंगलवार को उसकी मौत की खबर जैसे ही आई, परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 के महाशक्ति काली मंदिर के पास हुई। समस्तीपुर जिले में वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के सादीपुर बथनाहा गांव का रहने वाला बिरजू कुमार दिल्ली में मजदूरी करके चंद पैसे कमा रहा था। ताकि हजार किलोमीटर दूर बैठे उसके परिवार के लोग कम से कम दो वक्त की रोटी खा सके। इसी मेनहोल में गिरकर हुई बिरजू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.