चंदौली, फरवरी 20 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र में गुरुवार को खजरा स्थित एक निजी स्कूल के वाहन की कमानी टूट गई। जिससे वह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला, हालांकि उसमें सवार बच्चे बाल-बाल गए। कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई थी। उनका इलाज कराकर घर छोड़ दिया गया। गुरुवार की सुबह स्कूल के बच्चों को लेने के लिए चालक रामपुर और मथुरा गांव से करीब आधा दर्जन बच्चों को लेकर दूसरे गांव खुरहट में जा रहा था। वहां से भी बच्चों को लेना था। चालक जैसे ही मथुरा गांव से बस लेकर आगे बढ़ा तभी खुरहट गांव के सामने आगे की कमानी टूट गई और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन छात्र चिल्लाने लगे। पास पड़ोस के खेतों में ...