महाराजगंज, फरवरी 1 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल टोला कोइलहीया में पत्नी पर शक में पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में अभिषेक भारती ने बताया कि उनके पिता अवधेश भारती चेन्नई में काम करते हैं और करीब छह माह बाद शनिवार रात लगभग 10:30 बजे घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें अपनी पत्नी सीमा देवी पर शक था, जिसको लेकर घर में विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घायल महिला को पहले सीएचसी भटहट ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.