गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का झांसा देकर युवक से 1.29 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टास्क पूरा करने पर शुरुआत में 150 रुपये देकर विश्वास जीता, फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मधुबन बापूधाम के रहने वाले लवी शर्मा ने बताया कि उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन टास्क और नौकरी दिलाने का आश्वासन देने के बाद शुरुआत में 150 रुपये दिए। इसके बाद सिक्योरिटी के तौर पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर कराए। फिर बातों में फंसाकर कई बार में टास्क के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। बाद में उन्होंने रुपये वापस मांगे और ठगों ने गाली-गलौज कर रुपये लौटाने से इ...