मऊ, जनवरी 8 -- पहसा। नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में रतनपुरा च्ॉम्पियन्स ट्रॉफी में मंगलवार को पहला मैच दतौड़ा बनाम सेहबरपुर के बीच खेला गया। जिसमे दतौड़ा ने जीत दर्ज की। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच धनंजय रहे। जबकी दूसरा मैच कमलसागर बनाम चंद्रवार के बीच खेला गया। जिसमे कमलसागर ने जीत दर्ज किया। इन दोनो मैच के बाद तीसरा क्वार्टर फाइनल दतौड़ा बनाम कमलसागर के बीच खेला गया। जिसमे दतौड़ा ने जीत दर्ज किया। रतनपुरा चैंपियन ट्रॉफी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गोस्वामी ने बताया कि सेमीफाईनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम दतौड़ा बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...