हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। डहरिया में रविवार रात हुए गोलीकांड का नितिन के दोस्त और घटना के चश्मदीद कमल भंडारी ने आंखों देखा हाल साझा किया। सोमवार को कोतवाली में घटना के बारे में बताते हुए कमल ने कहा कि जैसे ही उन्होंने गेट पर घंटी बजाई जो ऊपर से पार्षद ने फायरिंग कर दी। कमल के मुताबिक, नितिन ने कहा था कि वह पार्षद के बेटे को जानता है। उससे मिलने के लिए ही पार्षद के घर गए थे। कमल ने बताया कि पहला फायर जमीन पर लगा जिससे उछलकर एक पत्थर उसके पैर में लगा। दूसरा फायर भागते हुए नितिन को लगा। कमल के मुताबिक तीसरे फायर के दौरान पार्षद के साथ उसका बेटा भी पिस्टल लेकर खड़ा था। पार्षद ने उसे भी फायर करने को कहा। इस बीच कमल ने नितिन को उठाने का प्रयास किया, लेकिन पार्षद बंदूक लेकर पीछे आया तो वह जान बचाकर भाग गया। सुबह नितिन की मौत होने की बात प...