उत्तरकाशी, मार्च 18 -- तहसील प्रशासन को दो बार कमल नदी में खनन पट्टों की नीलामी को निविदाएं आमंत्रित करने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, कमल नदी में खनन पट्टों के नीलामी को लेकर ग्रामीण भी विरोध में हैं। पहले लगाई गई निविदाओं में ठेकेदार न मिलने के चलते बीते शुक्रवार को तहसील पुरोला के कमल नदी पर एक बार फिर खनन पट्टों की नीलामी को निविदाएं आमंत्रित की है, जिसके लिए 21 मार्च तारीख तय की गई है। दूसरी ओर कमल नदी पर खनन पट्टों की नीलामी को लेकर नदी के स्तर के गहरा होने से नहरों में पानी न चल पाने और सिंचाई न होने से क्षेत्र के किसानों को टमाटर, मटर आदि नगदी फसलों के उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों में पट्टों को लेकर आक्रोश पनप रहा है। क्षेत्र के किसानों व प्रतिनिधियों श्यालिकराम नौटियाल, रमेश दंत बलदेव रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.