रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संगठन चुनाव 2025 के तहत हुई रायशुमारी के बाद सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर के लिए कमल जिंदल के नाम की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर के रूप में यह कमल जिंदल का लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। उनके कार्यकाल के दौरान हुए निकाय चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को उनकी दोबारा ताजपोशी का अहम कारण माना जा रहा है। वहीं स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा के बेहद करीबियों में भी जिंदल की गिनती होती है। जिलाध्यक्ष की दावेदारी कर रहे 15 दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए जिंदल दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं। भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में सोमवार को जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंचे। यहां जिला चुनाव अधिकारी कैलाश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.