रामगढ़, फरवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं को विधायक प्रतिनिधि के रुप में नियुक्ति पत्र सौंपा है। उन्होंने साड़म गांव के कमलेश कुमार महतो को स्वास्थ्य विभाग और बरियातु सेरंगातु के मनोज पुजहर को शिक्षा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे संगठन व जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, बीस सूत्री सदस्य गौरीशंकर महतो, मो गुलाम सरवर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो जिलानी अंसारी, सूरज महतो, सुभानी अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...