गया, दिसम्बर 16 -- रेवई के समाजसेवी कमलेश सिंह का निधन बीमारी से हो गई। कमलेश सिंह कैंसर से पीड़ित थे। कमलेश सिंह का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, शिक्षक प्रेम प्रकाश, रविन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि कमलेश सिंह 2005 से जुड़े हुए थे। समय से पहले कमलेश सिंह का जाना काफी दुखदायी है। कमलेश सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। प्रेम सिंह ने कहा कि कमलेश जी गांव समेत क्षेत्र के लिए काम करने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...