सीतापुर, फरवरी 20 -- बिसवां संवाददाता। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण बिसवां निवासी कमलेश मौर्य मृदु को छत्रपति शिवाजी महाराज कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कला साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान एवं राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अपनी कविताओं के माध्यम से देशव्यापी अलख जगाने हेतु प्रदान किया गया। यह सम्मान छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती के अवसर पर मालवीय सभागार लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।पूर्व सांसद व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, कवि आनंद खत्री आनंद, अंबरीष श्रीवास्तव, रामकुमार रसिक, आनंद मेहरोत्रा, पद्मकांत शर्मा प्रभात आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...