श्रीनगर, अक्टूबर 3 -- बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ दीया अनुष्ठान इस बार चार नवंबर को आयोजित होगा। अनुष्ठान के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अभी तक संतान प्राप्ति के लिए 77 निःसंतान दंपतियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वालों में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तरप्रदेश, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, बैंगलौर, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान से दम्पति शामिल हैं। मान्यतानुसार जो भी निःसंतान दम्पति कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर खड़ दीया अनुष्ठान करता है। उसे भगवान शिव के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति होती है। प्रत्येक वर्ष कमलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को खड़ दीया अनुष्ठान आयोजित होता है। इस दिन संतान प्राप्ति के लिये देश-विदेश से सैकड़ों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.