हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- हल्द्वानी। लाइन मेंटेनेंस के लिए ऊर्जा निगम ने सोमवार को दो बिजलीघरों से दिनभर बिजली की आपूर्ति बंद रखी। सुबह से ही सप्लाई बंद होने से ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। इससे लोगों को बिजली के साथ पेयजल का भी संकट झेलना पड़ा। सोमवार को कमलुवागाजा और धौलाखेड़ा बिजलीघर से सुबह नौ बजे से शाम चार तक सप्लाई बंद रही। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने से आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.