मधुबनी, जुलाई 17 -- झंझारपुर। नेपाल के तराई क्षेत्र और मैदानी इलाकों में हुई लगातार बारिश के कारण झंझारपुर से होकर गुजरने वाली कमला बलान नदी के जलस्तर में एक मीटर का उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह से ही नदी में पानी बढ़ रहा है। बुधवार को शाम के साढ़े छह बजे नदी का जलस्तर 49 मीटर पर बह रहा था। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार, नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में यह डेंजर लेवल से काफी नीचे है और तटबंधों पर किसी प्रकार का दबाव या खतरा नहीं है। इस वर्ष बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कमला बलान नदी के डेंजर लेवल में बदलाव किया है। अब 50 मीटर की बजाय 50.50 मीटर पर जलस्तर पहुंचने पर ही इसे खतरे का निशान माना जाएगा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.