पटना, मार्च 9 -- कमला बराज का 56 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष पर तेजी से काम हो रहा है। यह जानकारी रविवार को जल संसाधन विभाग की ओर से दी गयी। विभाग के अनुसार मिथिला को कमला नदी की बाढ़ से सुरक्षा के साथ-साथ मधुबनी जिले के बड़े इलाके में नहरों के जरिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर में अत्याधुनिक कमला बराज का निर्माण कराया जा रहा है। दरअसल, कमला नदी की बाढ़ से सुरक्षा तथा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमला वीयर सिंचाई योजना का कार्य वर्ष 1974-75 में कराया गया था। इसके तहत जयनगर में 292.50 मीटर लंबे कमला वीयर का निर्माण कराया गया था। कमला नदी में वर्ष 2019 में 13 जुलाई को आई अप्रत्याशित बाढ़ से हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान बराज निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.