रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर। खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे युवा ऊंचाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.