चम्पावत, नवम्बर 20 -- लोहाघाट। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ। हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 46 विद्यार्थियों और उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार दिया। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र गड़कोटी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीईओ घनश्याम भट्ट, प्रबंधक कुंवर प्रथोली, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, पूर्व संभाग निरीक्षक जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.