दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। नेपाल के पहाड़ों से निकलकर मधुबनी होते हुए कमला नदी की 11 धाराएं जिले के विभिन्न भागों से होकर खगड़िया तक जाती थीं। जिले के किसान कमला नदी को वरदानी करार देते हैं। इसके बूते दरभंगा-मधुबनी बेसिन क्षेत्र में समृद्ध कृषि रही है। वर्तमान में इसकी 10 धाराएं सूख गई हैं और इसमें बरसाती पानी नाले की शक्ल में मौजूद है। सिर्फ एक धारा जीवंत है जिसका बहाव मधुबनी के झंझारपुर से दरभंगा के घनश्यापुर-किरतपुर प्रखंड तक होता है। कमला की धाराएं बंद होने सदर, बहादुरपुर, बहेड़ी आदि प्रखंडों में किसानों को पटवन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में जल संरक्षण के लिए काम कर रहे संगठन तालाब बचाओ अभियान के संयोजक नारायण जी चौधरी बताते हैं कि कमला का बहाव छोटी-छोटी शाखाओं में नहर की तरह था। स्थानीय लोग कमला धार को बाहा, नासी, ...