मधुबनी, नवम्बर 2 -- झंझारपुर। तीन दिनों के बाद वर्षा थमी मगर कमला नदी में पानी बढ़ गई। पानी की तेज धार में परतापुर के समीप छठ पर्व के अवसर पर बनाए गए बांस के चचरी पुल ध्वस्त हो गए। पूरा चचरी पुल बीच से विखंडित होकर नदी के दूसरी धार में सिमट गया है। पानी की तेज धार अभी भी नदी में है। स्थानीय लोगो मे ,खासकर पशुपालक और किसान चचरी पुल के इतनी जल्दी बह जाने से मायूस और परेशान है। स्थानीय लोगों में किसन शाह, सुरेश मुखिया, बलदेव यादव, मगनू यादव, शिव पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगभग चार लाख की लागत से छठ पर्व के पूर्व नदी पर चचरी पुल बनता है। यह छठव्रती के काम आती है। फिर यही पुल आने वाले आठ माह तक नदी पार कर दूसरी तरफ चारा एवं कृषि कार्य के लिए काम आता है। बरसों से ऐसा होता आया है। आज तक छठ पर्व के तुरंत बाद यह पुल कभी भी ध्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.