आगरा, जून 20 -- कमला नगर के ओमविहार, तेज नगर में गुरुवार देर रात फायरिंग की घटना हुई। रंगबाज एल्विश उर्फ मुकुल पाराशर ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग में अंकित नाम का युवक जख्मी हुआ है। जानकारी के बाद पुलिस एल्विश गैंग के पीछे लग गई है। दनादन दबिश दे रही है। पूर्व में भी पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। घटना मध्य रात के समय की है। प्रीति ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एल्विश उर्फ मुकुल पाराशर, समीर, भोलू, अर्जुन, प्रांशु, शिवा नामजद हैं। प्रीति ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित घर के बाहर बैठा था। तभी एल्विश ने हमला बोला। गोलियां चलाईं। एक गोली बेटे के हाथ में लगी। इससे पूर्व आरोपित ने उनके दूसरे बेटे शिवम को गोली मारी थी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि एल्विश पूर्व में कमला नगर में रहता था। वर्तमान में सिकंदरा इलाके में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.