पटना, जनवरी 21 -- अथमलगोला स्टेशन पर खड़ी डाउन कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में मंगलवार की रात को अपराधियों ने बाढ़ के स्वर्ण कारोबारी से लूटपाट की। अपराधियों ने कारोबारी से 60 हजार नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। बाढ़ निवासी स्वर्ण कारोबारी अनिकेत कुमार और उनके पिता दिलीप कुमार पटना से वापस घर लौट रहे थे। अथमलगोला स्टेशन पर अपराधियों ने मारपीट कर सोने की चेन, पायल और 60 हजार रुपए लूट ली। अपराघियों ने अनिकेत को ट्रेन से जबरन उतारने की कोशिश की । बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद पिता-पुत्र ने रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। बाढ़ बाजार गोला रोड निवासी अनिकेत और उसके पिता पटना के बाकरगंज से अपने घर वापस लौट रहे थे। दोनों आभूषण आपूर्ति करने के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। इसी दौरान जब अथमलगोला स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो अचानक आठ-...