लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम का अध्यक्ष कमलावती सिंह को बनाया गया है। प्रमुख सचिव, महिला कल्याण लीना जौहरी की ओर से इनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। कानपुर की रहने वाली कमलावती भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। फिलहाल, वह जल्द अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। वह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी वह रह चुकी हैं। अब वह उप्र महिला कल्याण निगम के माध्यम से महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं से उन्हें पारदर्शी ढंग से लाभान्वित कराने का प्रयास करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.