जमशेदपुर, फरवरी 25 -- पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटिन चौक के समीप रविवार की सुबह अभियान के दौरान ओवरलोड व अवैध कोयला लदे ट्रक (संख्या जेएच09बीए 3737) को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ओवरलोड व अवैध कोयला लदे ट्रक मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा फॉरेस्ट एक्ट, कोल माइंस एक्ट, एमएमडीआर एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा ट्रक मालिक की भी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...