औरैया, दिसम्बर 15 -- औरैया। एनआईए से जुड़े मामले के बाद जिले में पेट्रोल पंप कारोबारी कमलकांत व उनके भाइयों शशिकांत और रविकांत के शस्त्र लाइसेंसों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से तीनों भाइयों को नोटिस जारी कर उनके शस्त्र और लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह जांच इसलिए की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं किसी के पास शस्त्र अधिनियम के तहत निर्धारित सीमा से अधिक लाइसेंस तो नहीं हैं। शस्त्र अधिनियम में संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस नहीं रख सकता। यदि जांच में इससे अधिक लाइसेंस पाए जाते हैं तो अतिरिक्त असलहा और लाइसेंस सरेंडर कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इस मामले में संबंधित थानों...