बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- कमर में लोडेड पिस्तौल के साथ कारोबारी गिरफ्तार फोटो 26 शेखपुरा 03 - पुलिस की गिरफ्त में पिस्तौल के साथ पकड़ा गया युवक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिस्तौल लेकर कारोबार के लिए कुसुम्भा आना एक युवक को महंगा पड़ गया। पक्की सूचना मिलने पर कुसुम्भा थाने की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य सड़क पर से युवक को लोडेड पिस्तौल के साथ धर दबोचा। पकड़ा गया व्यापारी नवादा जिले के काशीचक थाना के डेढ़गांव गांव का बीरेंद्र कुमार है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक पिस्तौल लेकर कुसुम्भा गांव के समीप घूम रहा है। युवक धान खरीद बिक्री का काम करता है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी हिफाजत के लिए पिस्तौल रखता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...