पटना, अगस्त 10 -- बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2025-27 का आम चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 7 पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह 11 से शाम 6 बजे तक मतदान चला। इसमें लगभग 87 प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात मतों की गिनती पूरी हुई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा, महासचिव, मनीष कुमार बनेटिया, कोषाध्यक्ष शिव शंकर महतो बने। वहीं कार्यकारिणी में पांच सदस्य निर्वाचित हुए। जिसमें कन्हैया झा, राजकुमार झा, संजीव कुमार, शंकर मोद मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा शामिल हैं। बिहार कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी रवि नंदन प्रसाद द्वारा कराया गया। यह चुनाव बिहार स्टेट बार कौंसिल द्वारा भेजे गए चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल सदस्य प्रेम कुमार झा के देखरेख में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.