सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- पिपराही। प्रखंड के कमरौली पंचायत में मंगलवार को आरटीपीएस काउंटर पर जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि जॉब कार्ड के लिए 50 तथा राशन कार्ड के लिए 25 लोगों ने आवेदन जमा किया। मुखिया ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के लिए शिविर लगाया गया है। जहां उनके जॉब कार्ड में आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, नाम में सुधार, बैंक खाते लिंक करने और नया जॉब कार्ड बनवाने का काम किया गया है। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।शिविर में कार्यपालक सहायक अंजली कुमारी,पंचायत सचिव सुशीला कुमारी, रोजगार सेवक कुणाल कुमार सहित वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...