वाराणसी, दिसम्बर 13 -- रोहनिया। जगतपुर गांव में एक कमरे में किराये पर रहनेवाले फेफना निवासी अखिलेश वर्मा ने शनिवार रात रोहनिया पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। बताया कि कमरे से उनकी लाइसेंसी राइफल चोरी हो गई। इसके अलावा मिक्सर, बैग आदि सामान भी उठा ले गए। सूचना पर इंस्पेक्टर राजू सिंह पहुंचे। अखिलेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डिलिंग काम करता है। एक कमरा लेकर रहता है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...